कंबोडिया में आयोजित राष्ट्रीय उत्सव नोम पेन्ह, कंबोडिया में, अधिकारियों और गणमान्य लोगों सहित लगभग 50 प्रतिभागी, बाब के जन्म की द्विशताब्दी मनाने के लिए बहाई समुदाय के राष्ट्रीय सेंटर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्व न्याय मंदिर का पत्र पढ़ना और फिल्म डॉन ऑफ द लाइट की स्क्रीनिंग शामिल थी, इन दोनों को द्विशताब्दी के लिए जारी किया गया था। युवाओं के एक समूह ने बाब के जीवन के बारे में राष्ट्रीय भाषा खमेर में एक पारंपरिक नृत्य और गीत भी प्रस्तुत किया।