द्विशताब्दी की खबर मीडिया के माध्यम से बाँटी गई पूरे यूनाइटेड किंगडम में मीडिया से संबंधित माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के साथ बाब के जन्म की खबर को बाँटने का प्रयास किया गया। इनमें अखबार के लेख और आकाशवाणी द्वारा प्रसारण शामिल है जो बहाई धर्म के इतिहास और शिक्षाओं को संबोधित करते हैं, बाब के जन्म के महत्व पर चर्चा की गई, और कई स्थानीय समुदायों में होने वाले समारोहों का विवरण बाँटा गया। देश के कई सरकारी अधिकारियों ने भी इस अवसर के महत्व को मान दिया।