मलेशिया

विश्व-भर से स समारोह

नीचे पूरे देश के अनेकों स्थानों पर बाब के जन्म की द्विशताब्दी के सम्मान में मनाये जा रहे समरोह की झलकियाँ हैं |

मलेशिया

मलेशिया के सेरेबान में रंगीन कला उत्सव

बाब और बहाउल्लाह के दिव्या जन्मोत्सव के सम्मान में, मलेशिया के सेरेबान के बहाई समुदाय ने सेरेम्बन बहाई भवन में एक कला उत्सव का आयोजन किया। लगभग 110 प्रतिभागी एकत्र हुए, जिनमें परिवार और स्थानीय धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस उत्सव में एक कार्यशाला भी शामिल थी। एक कलाकार ने सुविधा प्रदान की, जिसने प्रतिभागियों को विषय विविधता में एकता पर चित्र बनाने के लिए प्रेरित किया। यह एक खुशी का उत्सव था जिसने प्रतिभागियों के बीच प्रेम और एकता को बढ़ावा दिया, जिनमें से कई बहाउल्लाह की शिक्षाओं और सामुदायिक निर्माण की गतिविधियों के बारे में बातचीत में लगे हुए थे।